|
I found this portal via face book and bookmarked it immediately. Really it has a unique idea of presenting corruption stories like a blog and RTI’s. This is a good effort to fight against the corruption, here we can see that how the corruption has effected our life and other’s, even society and country. All the RTI applications (raised for social cause) published on the portal will make the peoples aware about the system.
Santosh Kumar Bhatiya, Delhi
|
|
|
भारतवर्ष में फैलते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आपका यह प्रयास बहुत सराहनीय है । जिस तरह कोई भी रोग तभी साध्य होता है जब उसका मूल कारण पता हो ठीक उसी तरह हमें एकजुट होकर पहले इस समस्या के कारणों को ढूंढ़ निकालना होगा तभी भारत में फैलती हुई इस महामारी को दूर किया जा सकता है । आपके इस प्रयास में मैं आपके साथ हूं ।
Deep Chand Sharma, Ambala
|
|
|
बहुत अच्छा, बहुत खूब इस तरह की अनूठी पहल करने पर आपको बधाई । आज हर तरफ़ भ्रष्टाचार व्याप्त है । सामान्यतया देखा जाए तो बड़े स्तर के भ्रष्टाचार से आम इन्सान का कोई पाला नहीं पड़ता है, वैसे भी इस तरह के भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अरविन्द केजरीवाल और अन्नाजी जैसे लोग आवाज उठा ही रहे हैं किन्तु सरकारी कार्यालयों और नुमाईन्दों द्वारा वेवजह प्रताड़ित लोगों की कौन सुनेगा? हो सकता है कि यहां पर इन समस्याओं का कोई हल ना हो परन्तु आपबीती सुनाने और अपने साथ हुये भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत कराने के लिये यह एक सही मंच है । धन्यवाद
अशोक थपलियाल, पौड़ी (गढ़वाल) उत्तराखण्ड
|
|
|
हम हर बार भ्रष्टाचार के लिये सरकार व सरकारी नुमाइन्दों को दोष देना शुरू कर देते हैं । लेकिन क्या कभी आपने सोचकर देखा है कि भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत करने में हमारा भी बहुत योगदान रहता है । सोचिए आप गाड़ी ड्राईव कर रहे हैं, एक पुलिसकर्मी आपको गाड़ी रोककर गाड़ी के कागज दिखाने को कहता है, आप देखत्ते हैं कि आप लाईसेन्स या गाड़ी के कागज घर भूल आये हैं । अब आपकी क्या प्रतिक्रिया होती है ? क्या आप चालान कटवाना पसंद करेंगें ? या आप एक घूमाफ़िरा सा जवाब देंगें "देख लो सर कुछ रास्ता निकाल लीजिए" .... यह एक उदाहरण नहीं है एसे कई किस्से हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी में होते हैं जहां हम " कुछ रास्ता " निकाल लेना चाहते हैं.. मेरी नजर में यहीं से शुरुआत होती है भ्रष्टाचार की । देश से भ्रष्टाचार उखाड़ फेंकने के लिए सबसे पहले हमें इसे अपने जीवन से निकाल फेंकना होगा ।
Sanjay Negi, Mumbai
|
|